मुकेरिया/आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं । इसी कड़ी में हलका मुकेरियां के गांव मीरपुर व गांव बाऊपुर के वर्तमान सरपंच सुभाष सिंह व पूर्व सरपंच किशोर कुमार व सभी सदस्य जगदीश मन्हास, तरसेम लाल, अमन मन्हास सहित रणवीर सिंह, विजय कुमार, नरिंदर कुमार व राजन मन्हास व गांव बाउपुर के सरपंच बृज भूषण, कैप्टन राजीव कुमार, रमन शर्मा, राम पाल शर्मा, तरसेम लाल, सिंदर मसीह व परवीन शर्मा समेत कई लोग दूसरे दलों को आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर गए। जिनका हल्का परभारी प्रो. जीएस मुल्तानी ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए गांव के सरपंचों और लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के कल्याण के लिए काम करती रहेगी। इस अवसर पर प्रो. मुल्तानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए विभिन्न गांवों के सरपंचों और अन्य सदस्यों का स्वागत है और उन सभी को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने गांव के लोगों की समस्याएं सुनी और जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। प्रो मुल्तानी ने पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी गारंटी बची है उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।
- Village NEWS
- Breaking NEWS
- General
- Good news
- Latest news
- Latest update News
- Punjab
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


