Breaking NEWSBusinessDelhiGeneralIndiaInternationalLatest newsLatest update NewsNewsSportsTop News

क्या वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगा पाकिस्तान? PCB की यह शर्तें

Spread the News

पाकिस्तान आदत से मजबूर है. बाज कैसे आएगा? एशिया कप का शेड्यूल फाइनल होने के बाद अब उसने जो बोल बोले हैं, उससे उसके भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर एक बार फिर से सस्पेंस उठ खड़ा हुआ है. जबकि, ऐसा माना जा रहा था कि एशिया कप की तारीखें तय होने के बाद सबकुछ सुलझ चुका है. पाकिस्तान को भी भारत आकर वनडे वर्ल्ड कप खेलने में कोई समस्या नहीं. लेकिन, ऐसा अब दिख नहीं रहा.

इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया नजम सेठी के ताजा बयान से हड़कंप मचा है. वो फिर से वही बात करते दिखे, जो वो तब कर रहे थे, जब एशिया कप को लेकर उनके हाईब्रीड मॉडल को अपनाने से BCCI और ACC इनकार कर रहा था.

PCB चीफ नजम सेठी के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम का भारत आकर वनडे वर्ल्ड कप खेलना, वहां की सरकार का निर्णय होगा. PCB के इस इरादे ने ICC को एक बार फिर से मुश्किल डाल दिया है. वो भी तब जब वर्ल्ड कप में अब ज्यादा दिन नहीं बचे और अभी उसका शेड्यूल भी बनाना है.

नजम सेठी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में फैसला BCCI या PCB नहीं करती. फैसला सरकार का होता है. और, हमारे भारत जाकर खेलने पर अंतिम निर्णय भी पाकिस्तान सरकार का होगा. उन्होंने कहा कि जैसे भारत सरकार ये फैसला करती है कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं, वैसे ही ये पाकिस्तान सरकार का फैसला होगा कि हम भारत जाकर खेलेंगे या नहीं.

अहमदाबाद में पाकिस्तान के खेलने के सवाल पर PCB अध्यक्ष ने कहा कि पहले तो यही फाइनल हो जाए कि हम वर्ल्ड कप खेलने भारत जा रहे या नहीं. एक बार जब ये हो जाए तो फिर अहमदाबाद में खेलने पर भी फैसला कर लेंगे. नजम सेठी ने कहा कि उन्होंने अपने इस इरादे के बारे में ICC को तभी बता दिया था जब उसके बड़े अधिकारी पाकिस्तान दौरे पर आए थे.