ChandigarhFerozpur Update NewsGadgetsGeneralLatest newsLatest update NewsNewsPoliticsPunjabTechnologyTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

लविश वधवा बने भाजपा (दक्षिण मंडल) आई.टी सेल संयोजक

Spread the News

अबोहर मंडल भाजपा (दक्षिण) प्रधान देवेंद्र सिंह काका ने प्रदेश प्रधान श्री अश्विनी शर्मा ,प्रदेश महासचिव श्रीमती मोना जयसवाल , सचिव शिवराज चौधरी , आई.टी सेल प्रदेश अध्यक्ष राकेश गोयल, भाजपा जिला प्रधान राकेश धूडीया तथा मंडल भाजपा दक्षिण प्रभारी दीपक छापोला की सहमति से तारा स्टेट निवासी लवीश वधवा को मंडल भाजपा आई.टी सेल का संयोजक नियुक्त किया गया । उल्लेखनीय है कि युवा भाजपा नेता लविश वधवा विधानसभा चुनावों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं । इनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इनहे आई.टी सेल का संयोजक नियुक्त किया व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ जुड़े वरुण कुक्कड व दीपक कुमार को सह संयोजक नियुक्त किया गया । नवनियुक्त आईटी सेल भाजपा (दक्षिण मंडल) अबोहर पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर समूह पार्टी लीडरशिप का आभार व्यक्त किया।