मुकेरिया (इंद्रजीत) आज शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे की एक विशेष बैठक पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा जी के दिशा निर्देशों अनुसार ब्लॉक हाजीपुर के अध्यक्ष पवन कुमार की देखरेख में हुई जिसमें विशेष रूप में पंजाब के संगठन मंत्री रामपाल शर्मा एवं सीनियर अध्यक्ष पंडित जी पहुंचे, रामपाल शर्मा ने कहा कि पार्टी के हिंदू हृदय सम्राट द्वारा बनाई गई पार्टी का आज 57स्थापना दिवस है और उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी 80 परसेंट समाज सेवा और 20 पर्सेंट राजनीति को मद्देनजर रखकर कार्य करती है उसी सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए पक्ष प्रमुख उद्धव साहब ठाकरे पूरे हिंदुस्तान में पार्टी के प्रचार और प्रसार के लिए अपने कार्यकर्ताओं को नई दिशा दे रहे हैं, रामपाल शर्मा ने कहा कि आज के दिन पार्टी में एक दर्जन युवाओं ने पार्टी में शामिल होकर पार्टी की मजबूती के लिए वचनबद्ध हुए हैं हम उनका शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे पार्टी में स्वागत करते हैं उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब में आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए वचनबद्ध है जो भी इसे खराब करेगा उन अलगाववादी शरारती तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा इस अवसर पर पार्टी के सुप्रीमो हिंदू हृदय सम्राट जी को नमन किया गया और बालासाहेब ठाकरे अमर रहे के जयकारों से हाजीपुर गूंज उठा मौके पर एक दर्जन युवाओं ने पार्टी का दामन थामा जिसमें सौरव ,नवीन , अमित कुमार ,गुरदीप चंद ,लखविंदर सिंह, विशाल बाबा, लक्की गिरी, अश्विनी कुमार, निशांत शर्मा, मनोज कुमार ,लकी, पंडित रोहित शास्त्री ,संतु ,अभिषेक, गौरव आदि शामिल हुए
- General
- Latest news
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- Punjab
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


