पीएम मोदी ने अमेरिकी दौरे पर निकलने से पहले कहा कांग्रेस को थैंक्यू !

0
PM arrives in Chennai on May 26, 2022.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की चार दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए निकल चुके हैं. वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन के न्यौते पर अमेरिका के लिए रवाना हो रहे हैं. अपनी अमेरिका यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने ट्वीट करके यूएस कांग्रेस के सदस्यों को उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया है.

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, “कांग्रेस के सदस्यों, विचारक और अन्य लोग मेरी आगामी यूएस यात्रा को लेकर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं, उन्होंने कहा इस तरह का उत्साह भारत-अमेरिका के संबंधो की गहराई की तरफ इशारा करता है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (20 जून) को कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग अमेरिका की उनकी आगामी यात्रा को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं और इस तरह का समर्थन भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई दिखाता है. मोदी ने अमेरिका में भारतीय दूतावास के ट्विटर अकाउंट को टैग किया, जिसमें अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों, व्यापारिक नेताओं, भारतीय-अमेरिकियों सहित कई लोगों के वीडियो हैं. इसमें वे प्रधानमंत्री की यात्रा पर उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी 21 जून से शुरू होने वाली अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे और न्यूयॉर्क में योगा दिवस कार्यक्रम में शरीक होंगे. प्रधानमंत्री ने इससे पहले 2016 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था.