Village NEWSAmritsar CityChandigarhLatest newsLatest update NewsNewsPoliticsPunjabTop NewsTOP STORIES

आम आदमी पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के साथ कर रही है भेदभाव

Spread the News

चंडीगढ़, 27 जुलाई ( डीडी न्यूजपेपर ): पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व आईएएस सुच्चा राम लद्दड़ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में पहुंचने पर सुच्चा राम लद्दड़ ने अपने पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल का फूलों का गुलदस्ता और दोशाला देकर स्वागत किया। इस बैठक में पंजाब के सभी जिलों के अध्यक्षों के अलावा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस बैठक में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

संजय निर्मल ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। ना तो उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार मिल पा रहे हैं और ना ही भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत भेजी जाने वाली धनराशि का समुचित उपयोग हो पा रहा है। संजय निर्मल ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद, बच्चों के लिए वजीफा, बीमारों के इलाज, महिलाओं के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर, गरीबों के लिए घर आदि योजनाओं का विशेष रूप से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सात राज्यसभा सदस्यों में से एक भी दलित को नामांकित नहीं करना और 158 कानून अधिकारियों में से एक भी दलित व्यक्ति को नामांकित नहीं करना पंजाब सरकार की सामंती मानसिकता का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा अहम भूमिका निभायेगा।