बालटाल(इंद्रजीत) 28 जुलाई बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए हर वर्ष देश विदेश से लाखों की तादात में श्रद्धालु पवित्र गुफ़ा के दर्शन करने हेतु कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए बालटाल व पहलगाम के रास्ते से अपनी यात्रा पूरी करते है । वही श्री अमरनाथ यात्रा को शुरू हुए करीब 26 दिन हो गए है और शिव भगतो में यात्रा संबंधी काफ़ी उत्साह देखने को मिलता है । वही दूसरी ओर बालटाल के कठिन रास्ते में शिव भगतो के लिए लगाए लंगर उनके लड़खड़ाते पैरो को काफ़ी आराम दे रहे है उसी के साथ ही बालटाल में प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की सुविधाओं का खास इंतजाम किया गया हैं। श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लंगरों में सेवादारो द्वारा खाना परोसने में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही शोड़ी जा रही । खाना परोस रहे लंगरों में व्यवस्थाएं किसी होटलों से कम नहीं हैं । प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए गए हैं। यात्रा दौरान करीब हर 50 कदम पर पैरामिल्ट्री व मिलट्री फ़ोर्स के जवान तैनात है। अगर बात की जाए लंगरों की तो लंगर हर रोज हजारों लोगों का भोजन बना रहे है । श्रद्धालुओं के साथ साथ सुरक्षाबलों के जवान , प्रशासन के कर्मचारी भी इन लंगरों में भोजन का आनद उठा रहे हैं। दैनिक सवेरा टाइम्स के माध्यम से बालटाल के लंगर नंबर तीन से जानकारी देते हुए बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति ( रजि ) मुकेरियां – होशियारपुर के प्रधान एस.के ठाकुर ने बताया की विजय कुमार शर्मा मुकेरियां व पवन वर्मा अमृतसर ने कड़े परिश्रम के साथ सन 1982 को इस लंगर की शुरुवात की थी । उन्होंने बताया उनका यह लंगर पहले पहलगाम में था और समय में आई तब्दीली के साथ यह लंगर सन 1999 में बालटाल में शिफट कर दिया गया । ठाकुर ने कहा की पिछले 24 वर्षो से बह सेवादारों की अनथक मेहनत से लंगर को सफलतापूर्वक लगाते आ रहे है । उन्होंने देश भर के शिव भक्तों को यात्रा में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की । बालटाल बाजार में यात्री लंगरों व दुकानों में घूमते हुए
- Village NEWS
- Breaking NEWS
- Dharmik
- General
- Good news
- Jammu Kashmir
- Latest news
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- Punjab
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


