जालंधर 27 सितंबर ( डीडी न्यूजपेपर ) आज जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश सप्पल, एवं प्रधान यशपाल ठाकुर, के साथ धार्मिक रीति रिवाज से सोढल मंदिर में ध्वजारोहण कर श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का आशीर्वाद लेकर मेले की शुरुआत की जिसमें सभी तालाब कार सेवा कमेटी के सदस्यों ने ध्वज को पूरे मंदिर की परिक्रमण करवा कर श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का आशीर्वाद लेकर मंदिर प्रांगण में स्थापित किया राकेश राठौर ने सभी शहर वासियों को 28 सितंबर को मनाए जाने वाले मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं दी जो कि इस बार भी पूरे हर्षउलासके साथ मनाया जा रहा है राकेश राठौर ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का आशीर्वाद समस्त पंजाब वासियो पर हमेशा बना रहे और पंजाब में जालंधर शहर में भाईचारा सुख शांति व समृद्धि कायम रहे इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, अजय चोपड़ा, विश्व महेंद्रु, श्री सिद्ध बाबा सोढल तालाब कार सेवा कमेटी के महामंत्री रवि मरवाहा, कैशियर महेंद्र प्रभाकर, सदस्य, सुरेंद्र शर्मा, रघुवीर सिंह, अश्विनी शारदा, मणि कुमार, व अन्य उपस्थित थे।
- Breaking NEWS
- Good news
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


