DharmikGood newsJalandharNewsPunjabTop NewsTrending

गुरु नानक देव जी के गुरपुरब पर आयोजकों ने श्री हनुमान मंदिर लेन नंबर 10, फ्रेंड्स कॉलोनी में पूजा-अर्चना करने के बाद उत्सव शुरू किया और फिर अपाहिज आश्रम और जरूरतमंदों को खीर वितरित की।

Spread the News

जालंधर 27 नवंबर आज स्थानीय फ्रेंड्स कॉलोनी में श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ने गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर गुरु पर्व मनाया। गुरु नानक देव जी के गुरपुरब पर आयोजकों ने श्री हनुमान मंदिर लेन नंबर 10, फ्रेंड्स कॉलोनी में पूजा-अर्चना करने के बाद उत्सव शुरू किया और फिर अपाहिज आश्रम और जरूरतमंदों को खीर वितरित की।

उन्होंने पूरे समुदाय को इस पवित्र दिन की बधाई दी और प्रतिज्ञा ली कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का पालन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित राजेश अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल अजय वर्मा दिनेश जैन मनीष विज हिमांशु शर्मा जगमोहन मागो दीपक अनिल बहल कुलदीप छाबड़ा इंद्रजीत मारवाहा व सतीश गुप्ता उपस्थित थे