14/दिसम्बर डीडी न्यूज पेपर। महानगर में आए दिन लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं दूसरी और नोसरबाज भी वारदात को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही एक मामला नकोदर रोड से सामने आया है। जहां एक नोसरबाज़ ऑटो चालक ने एक बुजुर्ग को अपनी बातों में लगाकर उसकी जेब से 40 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया।जानकारी देते हुए रामकुमार ने बताया कि वह एक निजी बैंक से₹60000 निकलवा कर अपने घर की ओर जा रहा था कि तभी रास्ते में एक ऑटो चालक ने उसे रोका और कहा कि आई मैं आपको जहां जाना है वहां तक छोड़ देता हूं। इसके बाद उसे ऑटो चालक ने अपने साथ वाली सीट पर बिठा लिया कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर ऑटो चालक ने कहा कि पीछे से शायद कोई सवारी आवाज दे रही है आप जरा पीछे देखिए जब उसकी बात सुनकर मैं पीछे देखा तो वहां पर कोई नहीं था और तभी नकोदर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे ऑटो चालक ने मुझे उतार दिया। इसके बाद राम कुमार ने अपनी जब चेक की तो उसमें से ₹40000 निकाल कर नौसरबाज ऑटो चालक फरार हो चुका था।रामकुमार ने बैंक से कल ₹60000 निकलवाए थे जबकि उसने इन ₹60000 को अलग-अलग जेब में रखा था। रामकुमार की₹20000 इसी वजह से बच गए नहीं तो शायद नौसरबाज पूरे के पूरे पैसे ही लेकर फरार हो जाता
- Breaking NEWS
- Crime
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


