खनन अधिकारी का पुतला फूंका गया।मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा ने कहा
डीडी न्यूजपेपर। ओबरा/सोनभद्र।आज दिनांक 6.1.2024 को शाश्वत मंच के कार्यकर्ताओं ने शारदा मंदिर चौराहे पर खनन अधिकारी का पुतला फूंका गया।मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा ने कहा परमिट का रेट दस गुना महंगा बेचा जा रहा है। जिससे आम जनता अपना मकान नहीं बना पा रही है।माननीय मुख्यमंत्री योगी जी को बदनाम किया जा रहा है,लगभग एक महीने पहले खनन निदेशक माला श्रीवास्तव से शिकायत किया गया,पर वह बोली की ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज होगा परन्तु अभी तक कुछ नहीं हुआ।यह सब खनन अधिकारी के इशारे पर हो रहा एक सप्ताह के अंदर परमिट की कालाबाजारी बंद नहीं हुई तो,खनन निदेशक कार्यालय के सामने धरना देंगे।जहां पुतला दहन करने में पवन भारती,विशाल कुमार,पिंटू कुमार,सुनील दास, शुभम कनौजिया,राहुल कुमार,शिब्बू भारती, पवन राव आदि मौजूद रहे।







