8/जनवरी , डीडी न्यूजपेपर।सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2023 – 24 के लिए सोमवार को पर्चा का वितरण शुरू हो गया। पहले दिन सिर्फ चार लोगों ने पर्चा लिया और तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भी दाखिल कर दिया। हालांकि अभी 10 जनवरी तक पर्चा मिलेगा और प्रत्याशी पर्चा भी दाखिल कर सकेंगे। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि पहले दिन चार लोगों ने पर्चा लिया है,जिसमें महामंत्री पद पर राजेन्द्र कुमार यादव एडवोकेट,उपाध्यक्ष 10 वर्ष से उपर गंगेश्वर प्रसाद सिंह पटेल एवम् सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से निचे के लिए संदीप कुमार एडवोकेट व अनूप कुमार शुक्ल एडवोकेट ने नामांकन पत्र खरीदा। उन्होंने यह भी बताया कि उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर के लिए) गंगेश्वर प्रसाद सिंह पटेल व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए संदीप कुमार एडवोकेट व अनूप कुमार शुक्ल एडवोकेट ने नामांकन पत्र जमा कर दिया।नामांकन पत्रों की बिक्री एवं पर्चा जमा 10 जनवरी 2024 तक होगा।अनिल कुमार सिंह एडवोकेट व प्रदीप कुमार एडवोकेट ने सहायक के रूप में चुनाव के नामांकन पत्र वितरण व जमा में सहयोग किया। पर्चा की बिक्री शुरू होने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
- Bihar
- Breaking NEWS
- Delhi
- Gadgets
- General
- India
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Tech
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


