Amritsar CityChandigarhGeneralJalandharLatest newsLatest update NewsNewsPoliticsPunjabTechnologyTop NewsTOP STORIES

पंजाब की राजनीतिक स्थिति व प्रदेश भाजपा द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों बारे में की विस्तार से चर्चा

Spread the News

जालंधर, 19 फरवरी (डीडी न्यूजपेपर ) – भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शिष्टाचार भेंट की राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राकेश राठौर से पंजाब के वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में तेजी से बदलते घटनाक्रमों के पश्चात की स्थिति व भाजपा द्वारा प्रदेश में अपनाई जा रही रणनीति और संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में के बारे में विस्तृत चर्चा की।इस दौरान दोनों नेताओं ने मोदी सरकार द्वारा पंजाब के जनसाधरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पैदा की जा रही रुकावटो, आपदाओं से निपटने के लिए भेजे गए धन के दुरूपयोग, प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक दशा के बारे में विस्तृत चर्चा की।  इसी दौरान श्री राठौर ने पंजाब के विभिन्न घटनाक्रमों के बाद जनसाधारण में बढ़ती असुरक्षा की भावना व अराजक वातावरण पर चिंता व्यक्त की। इन सब का पंजाब की राजनीति पर प्रभाव व भाजपा द्वारा अपनाई जा रही संगठनात्मक रणनीति एवं आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे भी विस्तार से चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के साथ भाजपा पंजाब प्रदेश के महासचिव राकेश राठौर।