जालंधर,(डीडी न्यूजपेपर) 28 फरवरी: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि नशा तस्करों को पकड़ने के लिए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत पुलिस टीम हरनामदास पुरा में चेकिंग कर रही थी तभी उन्हें एक व्यक्ति अपनी ओर आता हुआ दिखाई दिया। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी को युवक पर शक होने पर रुकने को कहा। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस पार्टी ने उक्त युवक की गहनता से जांच की, जिस दौरान उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान गुरजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी 4722 वार्ड नंबर 7 शेरपुर जंडियाला गुरु अमृतसर के रूप में हुई है। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डिविजन नंबर 2 जालंधर में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों का अभी तक कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है और बाकी के विवरण बाद में साझा किया जाएगा। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस शहर से नशे के अभिशाप को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस काम में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
- Breaking NEWS
- Crime
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


