फगवाड़ा 19 अप्रैल (शिव कौड़ा) होशियारपुर लोकसभा हलके के अन्तर्गत चब्बेवाल विधानसभा के गांव पंडोरी कद की महिला नेत्री तजिन्द्र कौर ने आज फगवाड़ा में पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान के आवास पर अपनी महिला साथियों सहित भाजपा को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। उनका स्वागत होशियारपुर लोकसभा हलके से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार के भाई डा. जतिन्द्र चब्बेवाल एवं जोगिन्द्र मान के पुत्र हरनूर सिंह हरजी मान ने किया। तजिन्द्र कौर एवं उनकी महिला साथी जसवंत कौर व बलविन्द्र कौर ने कहा कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब के प्रति ईमानदार सोच तथा आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रही हैं। अब होशियारपुर लोकसभा हलके से आप उम्मीदवार डा. चब्बेवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिये दिन रात मेहनत करेंगी। इस दौरान जतिन्द्र चब्बेवाल और हरजी मान ने कहा कि केन्द्र की नरिन्द्र मोदी सरकार पंजाब और दिल्ली में आप सरकारों की लोकप्रियता से डरी हुई है। इसलिए ई.डी. का दुरुपयोग करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से पहले जेल में बंद कर दिया गया है। लेकिन पंजाब की जनता भाजपा और मोदी सरकार की इस धक्केशाही का आगामी चुनाव में ताल ठोक कर जवाब देगी। इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता हरमेश पाठक, जसपाल सिंह, कृपाल खल्याण, ब्लाक प्रधान राजा कौलसर, ब्लाक प्रधान पुरुषोत्तम वाहिद आदि उपस्थित थे।
- Breaking NEWS
- General
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Top News
- TOP STORIES
- Village NEWS


