फगवाड़ा 18 अप्रैल (शिव कौड़ा) पंजाब राज्य फ़ूड कमिश्न के सदस्य विजय दत्त ने आज निकटवर्ती गांवों चाचोकी और टिब्बी में विभिन्न सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ियों और राशन डिपो में औचक निरीक्षण करके मिड डे मील योजना की समीक्षा की।जांच के दौरान कमिश्न के सदस्य विजय दत्त ने स्कूलों में मिड डे मील फ़ूड टैस्ट रजिस्टर मेनटेन रखने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन बनाते समय पूरी साफ-सफाई रखने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने छात्रों से मिड डे मीड के संबंध में बातचीत की और खुद भी खाना खाया।उन्होंने स्कूलों में पीने के पानी के लिए टी.डी.एस भी चैक किया। उन्होंने कहा कि जहां आरओ मशीन नहीं है, वहां पीने के पानी का टी.डी.एस. तथा पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जानी चाहिए।कमिश्न के सदस्य ने स्कूलों में कमिश्न के हैल्पलाइन नंबर लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को राष्ट्रीय फ़ूड सेफ़्टी एक्ट के संबंध में कोई शिकायत है तो वह कमिश्न के हेल्पलाइन नंबर 98767-64545 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने हर छह महीने में स्कूलों छात्रों की स्वास्थ्य जांच और मिड डे मील भोजन कार्यकर्ताओं की चिकित्सा जांच करने का भी निर्देश दिया।
- Breaking NEWS
- Chandigarh
- Food
- General
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Technology
- Top News
- Trending
- Village NEWS


