Thursday, May 7, 2026
Latest:
Breaking NEWSGeneralJalandharLatest newsLatest update NewsNewsPoliticsPunjabTechnologyTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

भाजपा की केंद्र सरकार ने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाकर उन्हें धरातल पर किया लागू–विजय रुपाणी

Spread the News

जालंधर 23/अप्रैल (डीडी न्यूजपेपर):भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में जालंधर लोकसभा हल्के के चुनावी तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ। भाजपा प्रदेश कार्यालय विजय रिसॉर्ट मकसूदां में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमंत्री श्रीनिवासलु,प्रदेश महासचिव और जोनल प्रभारी जगमोहन सिंह राजू,पूर्व मंत्री केवल सिंह ढिल्लों,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकू,वेस्ट हल्के के एमएलए शीतल अंगुराल,जिला प्रभारी संजीव खन्ना,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र,अरुणेश शाकर,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला देहाती अध्यक्ष मनीष धीर और रणजीत सिंह पवार उपस्थित हुए।इस अवसर पर जालंधर लोकसभा के विधानसभा इंचार्ज,मोर्चों के अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष और प्रभारी,के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों संबंधी विस्तृत विचार-विमर्श किया व जालंधर लोकसभा सीट पर चुनावी जीत को संभव करने के लिए रणनीति बनाने के लिए सुझाव भी लिए।इस अवसर पर विजय रुपाणी ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है,जिसने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया है।उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा सीट जीतना हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है और इसके लिए हमें हर एक बूथ पर मजबूती के साथ मेहनत करके जीत प्राप्त करनी होगी।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा लोकसभा की सभी 13 सीटें जीतकर इस बार इतिहास बनायेगी।उन्होंने कहा कि इस बार जहा एक तरफ राष्ट्रवादी लोग है और दूसरी तरफ देश का तुष्टिकरन करने वाली ताकते है जो भारत का भला नहीं चाहती।उन्होंने कहा कि मोदी जी पूरे भारत के लोगों की पहली पसंद है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल जैसे भ्रष्ट लोग अपने आप को कट्टर ईमानदार की उपाधि देते थे और उनका असली चेहरा दुनिया के सामने है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के लिए विकासशील नीतियां धरातल पर लागू की है।उन्होंने कहा कि किसानों को सब्सिडी,जन धन योजना और कई ऐसी योजनाएं है जिसमे सीधे पैसा लाभार्थी के खाते में केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया।उन्होंने कहा कि देश में दस पहले यूपीए की सरकार थी जिसने जनता के भविष्य को अंधकार बना दिया जबकि मोदी सरकार ने पिछले दस साल में हर क्षेत्र में परिवर्तन करने का काम किया।इस दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया गया। इसी तरह 2 करोड़ शौचालय बनाने चार करोड़ से अधिक लोगों को मकान दे, ने दस करोड़ से अधिक को उज्जवला गैस कनेक्शन, 14 करोड़ घरों तक नल से जल से देने का काम किया गया। इसके अलावा 60 करोड लोगों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा देने का काम भी किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने राष्ट्रहित्त में एतिहासिक फैसले लेते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को निरस्त कर भारत को एक किया,अंतरिक्ष में सैकड़ों सैटेलाईट भेज कर नया इतिहास रचा, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण करके हर भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते ही आज पूरे भारत के सामान्य नागरिक को दुर्घटना और जीवन बीमा प्राप्त हो रहा है और इन सभी देश हित प्रति सोच के कारण ही आज पूरा देश मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुकता के साथ तैयार बैठा है।विजय रुपाणी ने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और उसके लिए हम सभी को आज से ही यह संकल्प लेना होगा।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि मोदी जी पूरे भारत के नही बल्कि पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है।उन्होंने कहा कि हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही इस बार पार्टी जालंधर में विजय पताका लहराएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी का मजबूत संगठन विरोधियों को इस बार चारों खाने चित करेगा।उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी की मेहनत से इस बार जालंधर की लोकसभा सीट पंजाब में सबसे ज्यादा लीड से जीता कर केंद्र की तीसरी बार बनने वाली मोदी सरकार के हाथ मजबूत करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज देश में पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है।इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मोदी सरकार के राष्ट्रहित में लिए फैसलों का हर भारतीय ने भव्य स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व मे भारत को पुरी दुनिया मे मजबूत देश की नजर से देखा जा रहा है और हमारे देश की विकासशील नीतियों का डंका पूरे विश्व में बज रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी का दूसरा नाम भ्रष्टाचार है और पूरी दुनिया के सामने यह बेनकाब हो चुका है।उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा सीट पर हमारे पास इतिहास बदलने का मौका आ गया है और हम सभी को पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकू की जीत के लिए ज्यादा से ज्यादा आम लोगों के बीच केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जाना है।

इस अवसर पर जिला लोकसभा कन्वीनर रमन पब्बी,प्रदेश मीडिया सह संयोजक राकेश गोयल,सुभाष सूद,जिला देहाती नॉर्थ प्रभारी संजीव मिन्हास,प्रदेश स्पोर्ट्स सैल अध्यक्ष सनी शर्मा,जिला लोकसभा प्रवास योजना कन्वीनर अनिल सच्चर,पंकज ढींगरा,राज कुमार मागो,अरुण शर्मा,पुनीत शुक्ला,अमरजीत सिंह अमरी,भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर, और अमरजीत सिंह गोल्डी,ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,दविंदर भारद्वाज,भूपिंदर कुमार,दर्शन भगत,मुनीश विज,ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा,गौरव महे,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अमित भाटिया,ज़िला कैशियर हितेश स्याल,योगेश मल्होत्रा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,सन्नी शर्मा,विपन शर्मा, जालंधर लोकसभा मीडिया इंचार्ज तरूण कुमार,मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विक्की,आशीष सहगल,संदीप कुमार,राकेश शर्मा,प्रदीप कपानिया,क्षितिज ढल्ल,कुणाल शर्मा,मनीष बल, गौरव जोशी,राकेश राणा,शिव दर्शन अब्बी,राहुल जमवाल, कुलदीप मानक,अशोक चड्डा,पंकज जुल्का, भगवंत प्रभाकर,अजमेर सिंह बादल,प्रमोद कश्यप, राजीव ढींगरा,महिंदर भगत,अजय चोपड़ा,विनीत शर्मा,संजीव शर्मा मनी,शालू आदि उपस्थित हुए।