जालंधर, डीडी न्यूजपेपर 26अप्रैल:पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर ने मुख्यमंत्री मान द्वारा गुरदासपुर व अमृतसर में दिए बयानों पर पलटवार करते हुआ कहा है कि लोकतंत्र और संविधान को उन लोगों से खतरा है जो चुनाव से पहले वादे करते हैं और चुनाव का बाद उनसे मुकर जाते हैं। बता दें कि मान में वीरवार को गुरदासपुर में चुनावी जनसभा में कहा था कि इस बार का चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। लोगों को धर्म और जाति के झांसे में आकर वोट नहीं डालनी है। भाजपा और पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए मान ने कहा था की इस बार एकतरफा वोट डाली गई तो देश में तानाशाही का माहोल बन जाएगा।राठौर ने कहा कि तानाशाही का माहोल देश में नहीं बल्कि पंजाब में है। सीएम केजरिवाल व अपने राजनीतिक विरोधियों पर झूठे केस डाल जेल में भेजने का असफल प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि केजरिवाल और मान ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता से वादा किया था कि बेअदबी के मामले के दोषियों को 24 घंटे में जेल में डालेंगे, लेकिन आज तक कुछ नहीं किया गया। यही नहीं, मान ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर वह राज्य से ड्रग्स का गोरखधंधा पूरी तरह बंद करवा देंगे। लेकिन, आए दिन पंजाब में नशे से किसी ना किसी की जान जाती है। उन्होंने कहा कि मान सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और यह आरोप आप के विधायक ही लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में आप के एक विधायक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहा है कि पुलिस वाले ही नशा बेच रहे हैं। इससे साफ है कि मान सरकार अपराधियों को बचा रही है और लोकतंत्र ही हत्या कर रही है।
- Breaking NEWS
- General
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


