जालंधर 28 अप्रैल( डीडी न्यूजपेपर ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व में राकेश राठौर ने मंडल नंबर 4 के अध्यक्ष आशीष सहगल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में चुनावी सभा में उनके हक में चुनाव प्रचार करते हुए बैठक को संबोधित किया जिसमें राकेश राठौर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकासवादी सोच को लेकर आज समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित है। राठौर ने कहा कि केवल भाजपा ही जालंधर लोकसभा हलके के लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और हम सभी के उज्जवल भविष्य को धरातल पर लागू कर सकती है राठौर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बनकर पंजाब में ऊबरेगी और आगामी चुनावो में इस बार भाजपा को विजय का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की घटिया कारगुजारी को देखते हुए पंजाब के लोगों को केवल भाजपा में ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है उन्होंने कहा कि आज पंजाब में अराजकता पूरे जोरों पर चल रही है तथा हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है पंजाब के लोग डरे हुए हैं और सहमे हुए हैं राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब में अमन और शांति स्थापित कर सकती है इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल महामंत्री अनुज शारदा, हसन सोनी, सतपाल बठला, दिनेश खन्ना घुंघरू, राकेश गुप्ता, अनुपम शर्मा, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
- Breaking NEWS
- General
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- Politics
- Punjab
- Social media
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


