जालंधर (डीडी न्यूजपेपर ) भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन को लेकर एक बैठक का आयोजन स्थानीय पंजाब लोकसभा चुनाव के ऑफिस विजय रिसोर्ट में रखी गई जिसकी अध्यक्षता जालंधर के पूर्व मेयर एवं पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने की इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी नरेंद्र रैना प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, जीवन गुप्ता, संजीव मिन्हास, रणदीप देओल,अमरजीत सिंह अमरी,जीवन गर्ग, अनिल सच्चर,इंदरजीत,अशोक चड्ढा, एवं राकेश कपूर, मुख्य रूप से उपस्थित हुए। राकेश राठौर ने इस बैठक में जो भी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनावो को लेकर जो विभाग बनाए गए हैं उनमें से परिवहन विभाग, आवास विभाग, एवं प्रवास विभाग, सोशल मीडिया एवं आई,टी विभाग के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि एकजुटता और आपसी समन्वय से बीजेपी के सभी विभाग लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभायेंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा का बढ़ता जनादार विरोधियों की हार को सुनिश्चित कर रहा है।उन्होंने कहा कि देश को बांटने वाली कांग्रेस और प्रदेश की आप सरकार का लोकसभा चुनावों के बाद सुपड़ा साफ हो जाएगा।इस अवसर पर नरेंद्र रैना ने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह समर्पित हो कर कार्य कर रहा है। उन्होंने भाजपा के सभी विभागों के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में विजय पताका लहराने के लिए हम सभी को आम लोगों के बीच पहुंच करनी होगी और दिन रात मेहनत करके मोदी जी के 400 सीटों के जादुई आंकड़े में पूरा योगदान डालना है।
- Breaking NEWS
- Breaking News PUNJAB
- General
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- Punjab
- Social media
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


