फगवाड़ा 6,अगस्त डीडी न्यूजपेपर (शिव कौड़ा) श्री विश्वकर्मा धीमान सभा रजि. फगवाड़ा के नवनियुक्त प्रधान प्रदीप धीमान ने आज सभा के समूह मैंबरों के साथ प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में नतमस्तक होकर शिल्पकला के जनक भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर की बेहतरी और श्री विश्वकर्मा चैरीटेबल ट्रस्ट के अधीन चल रहे चैरीटेबल अस्पताल की बेहतरी के लिये हर संभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी दीवाली के अगले दो दिन शिरोमणी श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में 114वां श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव हर साल की भांति धूमधाम से मनाया जायेगा। समागम की तैयारियां जोर-शोर से शुरु कर दी गई हैं। प्रदीप धीमान के अध्यक्ष बनने पर सभा द्वारा लड्डू बांट कर सभी का मूंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर सभा के संरक्षक रमेश धीमान, राजिन्द्र धीमान एवं जसपाल सिंह लाल के अलावा निवर्तमान प्रधान बलवंत राय धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर पाल धीमान, महासचिव गुरनाम सिंह जुतला, सूरज धीमान, सुभाष धीमान, विक्रमजीत चग्गर, अरुण रूपराय, भुपिंद्र सिंह जंडू, अशोक धीमान, नरिंद्र सिंह टट्टर, सुरिंदर सिंह कलसी, नरिंदर सिंह भच्चू, सुखवंत सिंह घटोड़ा, अश्वनी धीमान, प्रशांत धीमान, जसवन्त राय धीमान, रविंदर सिंह पनेसर, मधु सूदन धीमान, इंद्रजीत सिंह मठारू और बलविंद्र सिंह रतन आदि उपस्थित थे।
- Dharmik
- Gadgets
- India
- Jalandhar
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- Phagwara city Punjab
- Punjab
- Social media
- Tech
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


