फगवाड़ा, 6 अगस्त डीडी न्यूजपेपर। (शिव कौड़ा) पंजाब सरकार द्वारा सरकारी विभागों की सुविधाओं को आम लोगों तक घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई सरकार तुहाडे द्वार मुहिम के अन्तर्गत गांव खलवाड़ा के कम्युनिटी हाल में एक विशाल जन सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान और डिप्टी कमिश्नर कपूरथला ने किया। उनके साथ एडीसी गुरप्रीत सिंह, एसडीएम जशनजीत सिंह, तहसीलदार जसविन्द्र सिंह, बी.डी.पी.ओ. रामपाल सिंह राणा, सीडीपीओ राजिंदर कौर विशेष रूप से उपस्थित थे। कैंप में सरकारी कर्मचारियों ने करीब 44 प्रकार के सरकारी विभागों से संबंधित कामों का मौके पर निपटारा किया। यह शिविर प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहा। जोगिंद्र सिंह मान ने मौके पर तैयार हुए लोगों के आवश्यक दस्तावेज उन्हें सौंपते हुए कहा कि राज्य की लोकप्रिय भगवंत मान सरकार की इस पहल का आम लोग भरपूर फायदा उठा रहे हैं। इन शिविरों के चलते लोगों को सरकारी कार्यालयों में अपना काम करवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है, जो एक बड़ी राहत वाली बात है। वरिष्ठ आप नेता दलजीत सिंह राजू ने बताया कि गांव खलवाड़ा सहित क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के निवासियों ने इस शिविर का भरपूर लाभ उठाया। जिनमें खलवाड़ा कॉलोनी, वजीदोवाल, बिशनपुर, फतेहगढ़, ढक पंडोरी, पंडोरी, माणक, ब्रह्मपुर, चैड़, वाहिद, लखपुर और संगतपुर आदि गांव शामिल थे। इस अवसर पर अवतार सिंह पूर्व सरपंच पंडवा, ब्लाक प्रधान वरुण बंगड़ चक हकीम, राजा कौलसर ब्लाक प्रधान, केशी गंडवा, अमरेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह खलवाड़ा, कशमीर सिंह सरपंच खलवाड़ा, डा. सुरिंदर खलवाड़ा कॉलोनी, अमृतपाल सिंह सरपंच पंडोरी, विजय कुमार पूर्व सरपंच ढक पंडोरी, ओम प्रकाश सरपंच वजीदोवाल, अवतार सिंह माणक, हरजीत सिंह पांछटा सरपंच के अलावा मलकीत चंद पंचायत सचिव, जगजीत सिंह पंचायत अफसर, अमनदीप जेई, एपीओ सुरिन्द्रपाल सिंह, जी.आर. मेजर सिंह आदि मौजूद थे।
- Breaking NEWS
- Breaking News PUNJAB
- Gadgets
- Good news
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- Phagwara city Punjab
- Politics
- Punjab
- Social media
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


