मुकेरियां,20/ਨੰਵਬਰ (इंद्रजीत मेहरा) सरकार की हदायतो के अनुसार एस.ओ.पी पालिसी के चलते नगर कौंसिल मुकेरियां के प्रधान विनोद कुमार व कार्य साधक अधिकारी की अगुवाई मे मुकेरियां शहर के अंदर हर तरह की प्रॉपर्टीयों की जी.आई.एस सर्वे शुरू किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रधान विनोद कुमार व ई.ओ मदन लाल ने बताया कि इस सर्वे मे शहर के अंदर आने वाली हर तरह की जायदाद का ब्यौरा लिया जाएगा यह सर्वे गरैब वेयर कंपनी के कर्मी कर रहे है। इस सर्वे के पश्चात कोई भी शहर वासी अपनी प्रॉपर्टी का स्टेटस आनलाईन चैक कर सकता है। यह यूनिक नंबर पक्के तौर पर अलाट करके इसकी नंबर प्लेट प्रत्येक जायदाद के बाहर लगा दी जाएगी इस सर्वे की कोई फीस जायदाद मालिक से नहीं ली जाएगी इस समय प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि घरो, दुकानों व अन्य जायदादो के युनिक नंबर अलाट होने से लोगो को इसका भविष्य में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा लाल-लकीर के अंदर जायदादों के लड़ाई झगड़ों में बहुत कमी आ जाएगी अगर कोई विवाद पैदा होता है तो उसका निपटारा करने में आसानी होगी।
error: Content is protected !!