Home Breaking NEWS नशे के खिलाफ एंटी ड्रग्स फाॅर्स ने दिया जालंधर प्रशासन को मांगपत्र...

जालंधर :-(डीडी न्यूजपेपर) जालंधर में बढ़ रहे नशे को देखते हुए जालंधर की सभी पार्टिओ और समाजिक संगठन ने मिलकर एंटी ड्रग्स फाॅर्स का गठन किया | आज जिसके पंजाब प्रधान विनय कपूर की अध्यक्षता में भार्गव कैंप में नशे के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और जालंधर के डी. सी. पी साहिब को मांगपत्र दिया गया | जिसमे एंटी ड्रग्स फाॅर्स ने कहा की ज़ब भी चुनाव नजदीक आते है तो नशा एक बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता है और चुनाव बीतते ही इसकी तरफ से सबका ध्यान हट जाता है | जिसकी वजह से नशे के कारण रोजाना किसी नौजवान की जान जा रही है | लेकिन नशा तस्कर बिना किसी प्रशासन और सरकार के डर से अपना काम बड़े स्तर पर कर रहे है जिसमें 40% हिस्सेदारी महिलाओ और बच्चो की है | एंटी ड्रग्स फाॅर्स ने कहा की जालंधर वेस्ट की भार्गव कैंप की बुड्ढा मल ग्राउंड नशे का गढ़ बनी हुई है यहां बाहर से लोग आकर नशा बेचते है और सेवन तक करते है | जिससे सभी बच्चे नशे की चपेट में आ रहे है | जिसे रोकना बहुत जरूरी है और आने वाले दिनों में एंटी ड्रग्स फाॅर्स पूरी पंजाब में नशे के खिलाफ मुहीम शुरू करेगी |इस मोके वहा पर लकी भगत, रुतेश निहंग,रूबी भगत, पार्षद तरसेम लाखोंत्रा, मुनीश बाहरी, शंटू, गुलशन आज़ाद, कांग्रेस से वरिंदर काली, सुरिंदर लाहौर, सुभाष भगत, रशपाल जखु, आप पार्टी से एस. पी लवली, मुकेश लक्को, अमित भगत, गुर्बाचन जल्ला, बिटू दीनानाथ, सहगल, जिन्नी भगत, केवल राधे, करनेल सिंह, साहिल पाहवा, गोल्डी मिठू बस्ती,कीमती , हीरा, संजीव भगत, राजू, काला,बंटी भगत, कप्तान भगत,प्रीतम बरार, जी. आर डोगरा,गुलजार खोसला और बाकि साथी मजूद थे |
error: Content is protected !!