दोआबा दस्तक न्यूज! (रिची रोहित)! धर्म और राजनीति को अलग नहीं किया जा सकता या यूं कहें कि बिना धर्म की बात की राजनीति नहीं चल सकती | बरहाल बात ऐसी है की राजनीति के धुरंधर अरविंद केजरीवाल ने राजनीति का ऐसा पासा फेंका है कि बीजेपी चारों खाने चित नजर आ रही है, बीजेपी की हां और ना दोनों में मात बीजेपी की है | नए छपने वाले नोटों के ऊपर श्री गणेश और माता लक्ष्मी की फोटो लगाने के लिए सुझाव देकर बीजेपी को ऐसा फंसा है कि वह बिना जल मछली की तरह तड़प उठी है | गौरतलब है कि बीजेपी ने हिंदुत्व की राजनीति पर अपना दावा ठोक रखा था जिसे आम आदमी पार्टी ने चुनौती दे दी है, मनोज तिवारी ने तो यहां तक कह दिया कि केजरीवाल को हिंदू कार्ड नहीं खेलना चाहिए | बीजेपी के कई लोगों की इस पर तीखी प्रतिक्रिया आई है कि दिवाली में पटाखे चलाने की इजाजत नहीं देने वाली आम आदमी पार्टी हिंदूवादी होने का ढोंग कर रही है | लेकिन आम आदमी पार्टी यहीं नहीं रुकी संजय सिंह ने बयान जारी कर पूछा है कि प्रधानमंत्री जी की इस पर क्या राय है क्या इस पर वह सहमत हैं या नहीं | राजनीति की बारीकियों को करीब से समझने वाले लोग बीजेपी की मुश्किल को जानते हैं अगर बीजेपी ने बात मानी तो भी केजरीवाल की जीत मानी जाएगी और अगर बीजेपी इसका पुरजोर विरोध करती है, तो आम आदमी पार्टी इसे भुनाने के लिए तैयार है कि बीजेपी कैसी हिंदूवादी पार्टी है | बीजेपी को श्री गणेश और माता लक्ष्मी की फोटो नोटों पर लगाने से से क्या आपत्ति है | वही आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने कहा कि जिसको श्री गणेश और माता लक्ष्मी से दिक्कत है वह पाकिस्तान चले जाएं | तथ्य स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को बुरी तरह घेर लिया है| आने वाले समय में मामला और तूल पकड़ सकता है, बात किस और जाती है देखने लायक होगा |
- Breaking NEWS
- Delhi
- Gadgets
- General
- Gujrat
- Himachal Pradesh
- India
- Latest news
- Politics
- Punjab
- TOP STORIES
- Trending


