Jalandhar जालंधर Hotel में युवती से रेप के मामले में बड़ी कार्रवाई
27/October : जालंधर में फगवाड़ा हाईवे पर स्थित होटल में युवती से रेप के मामले बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में थाना रामामंडी पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ रेप का कार दर्ज किया है। इन 3 आरोपियों में से एक की पहचान लाली के रूप में हुई है जबकि 2 अन्यों की पहचान अभी बाकी है।बता दें कि युवती द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि रैडबुल में कोई नशीली वस्तु मिलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। उसने बताया कि अमनदीप सिंह लाली से उसकी मुलाकात 4 महीने पहले हुई थी। शादी का झांसा देकर उसे होटल में बुलाया गया था जहां 2 और युवक भी मौजूद थे। इस दौरान उसने उसे रैडबुल में कोई नशीली वस्तु मिलाकर पिला दी ताकि वह बेहोश हो जाए। सुबह जब उसे होश आया तो पता लगा कि उसके शरीर पर काफी ज्यादा निशान पड़े हुए थे। उसने कहा कि उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाए गए हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।







