बहुत दुःख खबर मशहूर अभिनेता पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, हर आंख नम
पंजाब 24/नवंबर : दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के श्मशान घाट में हुआ। इस दौरान उनके बड़े बेटे सन्नी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी।इस मौके पर पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा दयोल, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान सहित कई सेलेब्स मौके पर पहुंचे। वहीं सलमान खान और उनके पिता सलीम खान मौके पर श्मशानघाट में पहुंचे। बता दें कि, “करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।”आपको बता दें कि, धर्मेंद्र का असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्णन देओल है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 में पंजाब के लुधियाना जिले की खन्ना तहसील में नसराली गांव में हुआ। 89 साल की उम्र में उनका निधन 24 नवंबर 2025 में हुआ। धर्मेंद्र को बॉलीवुड में ही-मैन से जाना जाता था। फ़िल्म इंडस्ट्री में उनका 65 वर्षों का शानदार सफर रहा। उन्होंने अब तक 300+ फ़िल्मों में काम किया। वहीं आपको बता देंकि, हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा हिट फ़िल्म देने वाले स्टार रहे। धर्मेंद्र ने अभिनेता, निर्माता और राजनेता- तीनों भूमिकाओं में अपनी पहचान बनाई है। दर्शकों के दिलों में आज भी जीवित-असली “ही-मैन” ऑफ बॉलीवुड।






