Home Bathinda News एडवोकेट विवेक हंस गरचा गठबंधन मोर्चे के प्रभारी नियुक्त चुनावी प्रत्याशीयों के...

चंडीगढ़/ब्यूरो/28 नवंबर,2025 – “न्यू कांग्रेस पार्टी” (NCP) और अधिकार संघर्ष पार्टी (ASP) दोनों राजनीतिक पार्टियों” का चंडीगढ़ किसान भवन सैक्टर-35 में हुआ गठबंधन। यह गठबंधन चंडीगढ़ के आगामी नगर – निगम चुनाव 2026 के सभी सीटों पर उतारेंगे अपने प्रत्याशी । ASP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इक़बाल सिंह जी बल ने बताया कि दोनों पार्टियों ने मिलकर 3 मेंबरी कमेटी बनाई जिसमें की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी की सहमती से NCP सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा को देश के तीसरे मोर्चे में बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकार संघर्ष पार्टी सरदार गुरबख्श सिंह शेरगिल जी ने पूरा विश्वास जताया। उन्होंने बताया कि “न्यू कांग्रेस पार्टी” (NCP) एवं अधिकार संघर्ष पार्टी (ASP) चंडीगढ़ से सभी सीटों से प्रत्याशी उतारेगी, जिससे देश की राजनीति में इस बार बड़े समीकरण बदलेंगे।सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गठबंधन में अभी कई अन्य राजनीतिक दल, धार्मिक एवं सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। कई अन्य राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन एवं नेता एडवोकेट विवेक हंस गरचा के सम्पर्क में हैं । चंडीगढ़ की सीट पर बोलते सरदार गुरबख्श सिंह जी शेरगिल और एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा इस बार 2026 नगर-निगम चुनाव में शहर की जनता ने चाहा तो पहली बार नया इतिहास लिखा जायेगा। इसके इलावा अब चंडीगढ़, पंजाब,हरियाणा एवं हिमाचल में चर्चाओं का बाजार होगा गर्म, क्योंकि अधिकार संघर्ष पार्टी (ASP) और न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) पार्टी के गठबंधन में तीसरे मोर्चे को ओर मजबूत बनाने के लिये अभी कई ओर पार्टियों का शामिल होना बाकि है राष्ट्रीय राजनीतिक दल देश में तीसरे मोर्चे के रूप में मतदाताओं के लिए एक नया विकल्प होगा।इस अवसर पर चंडीगढ़ किसान भवन में अधिकार संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरबख्श सिंह जी शेरगिल, न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष पंजाब प्रदेश महिला आयोग बीबी सतवीर कौर मनहेड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिकार संघर्ष पार्टी सरदार इक़बाल सिंह जी बल, न्यू कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रजनी खोसला उपस्थिति थे।
error: Content is protected !!