Home Amritsar City Punjab: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर नए आदेश,अब लोगों को घर बैठे...
पंजाब 29/नवंबर : प्रॉपर्टी मालिकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स की सौ प्रतिशत वसूली के लिए विशेष सर्वे शुरू कर दिया है। ग्रेटर कैलाश, ग्रीन मॉडल हाउस, चीमा नगर, मीठापुर और लाजपत नगर में टीम घर-घर जाकर टैक्स रसीदें चेक कर रही है। रसीद न होने पर मौके पर ही प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के आधार पर टैक्स तय कर वसूला जाएगा।नगर निगम ने संपत्तियों को A, B और C—तीन श्रेणियों में रखा है। A श्रेणी में पॉश इलाके, B में मध्यम कॉलोनियां और C में स्लम क्षेत्र शामिल हैं। टैक्स न चुकाने पर मालिकों को 18% ब्याज और 20% पेनल्टी देनी होगी। 2013-14 से लगातार बकाया रखने वालों पर यह अतिरिक्त शुल्क और बढ़ जाएगा।निगम के अनुसार, 2024-25 के टैक्स पर 32%, 2023-24 पर 50% और इससे पुराने बकायों पर 104% तक अतिरिक्त रकम देनी होगी। मार्च 2026 तक 75 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा गया है, जबकि अब तक 41 करोड़ जमा किए जा चुके हैं। रिहायशी सर्वे के बाद कमर्शियल प्रॉपर्टीज की जांच भी शुरू की जाएगी।
error: Content is protected !!