अलीपुर में काटी कॉलोनी पर बन गई अवैध दुकानें, निगम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं, एटीपी पूजा महान भी नहीं करती कार्रवाई
जालंधर,( करणबीर सिंह) जिले में अवैध कॉलोनियो पर धड़ल्ले से दुकाने बनती जा रही हैं। लेकिन भू-माफिया पर विभागीय अधिकारी शिकंजा कसने में विफल साबित हो रहे हैं। दोआबा दस्तक की टीम तीन दिन से जिले में माफिया द्वारा काटी जा रहीं अवैध कॉलोनियों और उन पर बनी दुकानों का खुलासा कर रही है। जिले में कट रहीं अवैध कॉलोनियों और बिल्डिंगों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम विभाग में हड़कंप मच गया है। अलीपुर में काटी गई कॉलोनी में दुकानो पर निर्माण का कार्य चल रहा है। साथ ही निगम द्वारा कार्रवाई कोई नहीं की जा रही पिछले दिनों यहां पर दुकानें तोड़ी गई थी लेकिन कॉलोनाइजर के हौसले इतने बुलंद है कि इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद फिर से वहां पर दो और नई दुकानें बना दी अब देखना यह होगा कि एटीपी पूजा मान द्वारा इस इलाके में कार्रवाई की जाती है या निगम निगम के रेवेन्यू को नुकसान पहुंचाया जाता है। ऐसा तो नहीं है कि बिना सेटिंग के वहां पर दुकान बन जाए और अधिकारियों को पता ही ना चले अब देखना यह होगा कि नए आए निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश इन दुकानों पर क्या कार्रवाई कर पाते हैं उनके लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज है क्योंकि यह कॉलोनी किसी अकाली लीडर की है।







