Amritsar CityBreaking NEWSBreaking News PUNJABChandigarhJalandharLatest newsLatest Update NewsLatest update NewsNewsPhagwara city PunjabPoliticsPunjabSocial mediaTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

विक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, आप सरकार के मंसूबों पर फिर पानी: अभिषेक बख्शी

Spread the News

! आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पिछले 7 महीना से जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए। इसके बाद आज विक्रम मजीठिया नाभा जेल से रहा हो गए।मजीठिया की राहत के बाद राजनीतिक हल्का में हलचल तेज हो गई है इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यूथ अकाली दल पंजाब के वाइस प्रधान अभिषेक बख्शी ने कहा कि यह फैसला आम आदमी पार्टी सरकार के लिए बड़ा झटका है। बख्शी ने कहा कि मजीठिया को राजनीतिक बदले की भावना के तहत झूठे केस में फसाया गया था।अभिषेक बख्शी ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से यह साबित हो गया है की सच्चाई की हमेशा जीत होती है उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की मौजूदा सरकार अपने विरोधियों को दबाने के लिए झूठे मुकदमों का सहारा ले रही है, लेकिन न्यायपालिका के फैसले ने उनके मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दियाहै।बख्शी ने आगे कहा कि अकाली दल हमेशा सच और इंसाफ के साथ खड़ा रहा है और आगे भी जनता के हकों के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। मजीठिया की राहत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में पार्टी और मजबूती से जनता के बीच जाएगी।यूथ कलीदल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत करार दिया है