Amritsar CityBathinda NewsBathinda News updateBreaking NEWSBreaking News PUNJABChandigarhFerozpur Update NewsJalandharLatest newsLatest update NewsLatest Update NewsludhianaMansa updateMukeriya NEWS informationNewsPhagwara city PunjabPoliticsPunjabSocial mediaTechnologyTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

कल के लिए हो गया बड़ा ऐलान,, पंजाब सरकार को दी सख्त चेतावनी

Spread the News

चंडीगढ़: 4/फरबरी (डीडी न्यूजपेपर) किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी ने एक बार फिर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। कमेटी के आह्वान पर 5 फरवरी को पूरे प्रदेश में सभी मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के विधायकों के आवासों के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता स्वर्ण सिंह पंधेर ने स्पष्ट किया कि सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें लंबे समय से सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन हर बार केवल भरोसा ही मिला है। पंधेर के अनुसार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्वर्ण सिंह पंधेर ने चेतावनी दी कि अगर सरकार दबाव की नीति अपनाती है और किसानों को गिरफ्तार करने की कोशिश करती है, तो इसका और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि 5 फरवरी से पहले या उसी दिन किसानों की गिरफ्तारी की जाती है, तो आंदोलन का दायरा पूरे प्रदेश में और बड़ा कर दिया जाएगा।