Amritsar CityBreaking NEWSBreaking News PUNJABDelhiJalandharLatest newsLatest Update NewsLatest update NewsMukeriya NEWS informationNewsPoliticsPunjabSocial mediaTechnologyTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

बाल अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट दिनेश कुमार भाजपा में शामिल, बने प्रदेश सचिव

Spread the News

चंडीगढ़— भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में एक बड़ी सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती मिली है। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी से जुड़े पंजाब के जाने-माने बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं एडवोकेट दिनेश कुमार ने आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना कमेटी के पूर्व सदस्य मनोज कुमार चौहान ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने एडवोकेट दिनेश कुमार की समाज सेवा और बाल अधिकारों के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (जी-राम-जी सेल) पंजाब का प्रदेश सचिव नियुक्त किया।मनोज कुमार चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत” के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है और समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्वों का भाजपा से जुड़ना इस संकल्प को और मजबूत करेगा।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एडवोकेट दिनेश कुमार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विज़न से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और पंजाब में गरीबों, वंचितों, बच्चों और ग्रामीण समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।दिनेश कुमार ने यह भी कहा कि वे पंजाब में जी-राम-जी सेल के कनवीनर भीम सिंह कोटली, प्रधान चमकीला सिंह और जनरल सेक्रेटरी गुरशरण सिंह सोढ़ी के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और “अब की बार बीजेपी सरकार” के मिशन को सफल बनाने के लिए पूरे पंजाब में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ काम करेंगे।उन्होंने कहा कि “विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (जी-राम-जी सेल)” के माध्यम से पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के नए अवसरों को बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट दिनेश कुमार का जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।— जारीकर्तामनोज कुमार चौहान भरतीय जनता पार्टी