Amritsar CityBathinda NewsBathinda News updateBreaking NEWSBreaking News PUNJABDelhiFoodGood newsIndiaJalandharLatest newsLatest update NewsLatest Update NewsludhianaNewsPhagwara city PunjabPoliticsPunjabSocial mediaTop NewsTrendingVillage NEWS

ट्रेन यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब सीट पर मिलेगा Zomato-Swiggy का खाना जाने कैसे

Spread the News

फिरोजपुर 10/मार्च डीडी न्यूजपेपर  : रेलयात्रियों की यात्रा को ओर अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए रेल विभाग ने ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से यात्रियों को उनकी सीटों पर ही जोमैटो, स्वीगी इत्यादि कंपनियों से भोजन उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरू कर दी है। मंडल के सीनीयर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि कोई भी यात्री अपने पीएनआर नंबर के माध्यम से ई-कैटरिंग सेवा का लाभ उठा सकता है और जेमैटो, स्वीगी एवं अन्य कंपनियों की सेवा प्राप्त कर सकता है। मंडल केे लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट और अमृतसर स्टेशनों पर रेल विभाग ने यह सुविधा आरंभ कर दी है। रेलवन ऐप में भी रेल विभाग ने इस सेवा को शामिल कर लिया है।