Breaking News PUNJABJalandharLatest Update NewsLatest update NewsPunjabSocial mediaTechnologyTop News

मानव अधिकार परिषद भारत के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल अस्पताल जालंधर में अव्यवस्थाओं को जांचने हेतु किया औचक दौरा

Spread the News

जालंधर (डीडी न्यूजपेपर )मानव अधिकार परिषद भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल अस्पताल जालंधर और रामा मंडी थाने में अव्यवस्थाओं को जांचने हेतु औचक दौरा किया।इस मौके उन्होंने सिविल हॉस्पिटल में पाया कि अस्पताल परिसर में स्थापित किए गए अधिकांश वाटर कूलर और आरओ लंबे समय से खराब पड़े हैं और पीने के पानी का भारी संकट है, जिससे मरीजों और उनके रिश्तेदारों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस मौके आरती राजपूत ने कहा कि जालंधर महानगर के सरकारी अस्पताल में पीने के पानी की समस्या अति गंभीर है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों और शहर से अपने इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अपनी प्यास बुझाने के लिए बाजार से महंगी बोतलबंद पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ रहने वाले परिजनों के लिए शुद्ध पेयजल की अनुपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवालिया निशान लगा रही है। उन्होंने बताया कि हमने देखा कि कई जगहों पर जल आपूर्ति के पाइपों में रिसाव और गंदगी के कारण पानी पूरी तरह दूषित हो चुका है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से इस अति मुद्दे पर कदम उठाने की मांग की है ताकि आम लोग की जिंदगी से होने वाला खिलवाड़ किसी हद तक रुक सके। उन्होंने कहा कि हमारी मानव अधिकार परिषद भारत ने इस बावत संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रखेंगे और उसे पूरी वचनबद्धता के साथ पूरा करेंगे।