Amritsar CityBarnala updateBathinda NewsBathinda News updateBreaking NEWSBreaking News PUNJABChandigarhGeneralGurdaspur UpdateHimachal PradeshhimchalJalandharLatest newsLatest update NewsLatest Update NewsMansa updateMoga Update NewsMukeriya NEWS informationNewsPhagwara city PunjabPoliticspublicPunjabSocial mediaTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

अब से हिमाचल से आने वाली सभी गाड़ी यों को लगेगा टैक्स ! पढें पूरी जानकारी खबर की 

Spread the News

21/जुलाई : हिमाचल प्रदेश से पंजाब आने वाली गाड़ियों को लेकर बेहद अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इन गाड़ियों पर जिला परिषद रूपनगर द्वारा पंचायती राज एक्ट की धारा 189 के तहत मिली वित्तिय शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव लागू किया जाएगा।आज यानि मंगलवार को मिनी सेक्रेटेरिएट में हलके के MLA एडवोकेट दिनेश चड्ढा की लीडरशिप में जिला परिषद रूपनगर की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि गांवों के विकास के लिए फाइनेंशियल रिसोर्स बढ़ाने के लिए जिला परिषद जिले की सीमा के अंदर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर टोल टैक्स लगाएगी।मीटिंग में कहा गया है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। वहीं मंजूरी मिलने के बाद टैक्स कलेक्शन शुरू किया जाएगा। इससे होने वाली आमदन जिला परिषद के तहत आने वाली सड़कों, पुलों, स्ट्रीट लाइटों, सफाई और दूसरे विकास कामों पर खर्च की जाएगी।