Breaking NEWSDelhiGood newsGujratIndiaLatest newsPoliticsPunjabTOP STORIESTrending

भाजपा को गुजरात चुनाव में मिली प्रचंड विजय की जीवन गुप्ता ने सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

Spread the News

लुधियाना: 8, दिसंबर (दोआबा दस्तक न्यूज), गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता के प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को मिली विजय पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने गुजरात की जनता का धन्यवाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पूरे देश की जनता को शुभकामनाएं दी। गुप्ता ने कहा कि गुजरात की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के देश के हित्त में लिए ठोस व निर्णायक निर्णयों एवं जन-कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताते हुए भारतीय जाना पार्टी को 155 से अधिक सीटों पर बहुमत देकर विजयी बना कर एक नया इतिहास रच दिया है।

जीवन गुप्ता ने जारी अपने ब्यान में कहा कि गुजरात चुनाव परिणामों ने कई चुनावी विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी शुरू से कहती आई है कि इस बार 150 पार और जनता ने भारतीय जनता पार्टी के इस कथन को सच साबित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी पर फिर से अपना विश्वास जताते हुए भाजपा को बहुमत देकर गुजरात की कमान फिर से भाजपा को सौंपी है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जन-कल्याणकारी नीतियों को समर्थन दिया है। भाजपा को मिले प्रचंड बहुतमत से एक बार फिर से यह स्पष्ट है हो गया है कि जनता विश्व-विख्यात तथा देश के सर्वाधिक प्रिय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी पर विश्वास करती है और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के देखे सपने को सच करने के लिए उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर चलने के लिए तैयार है और देश की व अपनी उन्नति चाहती है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि हिमाचल में जनता ने हमेशा पाँच वर्षों में सत्ता में बदलाव किया है। हिमाचल प्रदेश के नतीजों में हालाँकि भाजपा सत्ता से बाहर हुई है, लेकिन एंटी-कन्पैन्सी वेव के बाद भी कांग्रेस को मज़बूत टक्कर देते हुए मज़बूत प्रतिद्वंधी तथा मज़बूत विपक्ष के रूप में मैदान में है। शर्मा ने कहा कि दोनों राज्यों में आप का सूपड़ा साफ़ हो गया है। इससे यह बात स्पष्ट है कि जनता आप के झूठ और झूठे वादों पर भरोसा नहीं करती और जनता ने उन्हें सच का आईना दिखाया है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल, भगवंत मान सहित कई अन्य नेताओं द्वारा मीडिया के समक्ष लिख कर दिया गया था कि आईबी की रिपोर्ट को आधार बना कर गुजरात तथा हिमाचल में भाजपा की हार सुनिश्चित की थी। लेकिन आप का तो सुपड़ा साफ़ हो गया है। लोगों ने इन्हें तथा इनके झूठे प्रचार तथा वादों को घास नहीं डाला।
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में होने वाले निगम चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता भारतीय जनता पार्टी के हक में फ़तवा देगी।