Breaking NEWSCrimeLatest newsNewsPoliticsPunjabTOP STORIESTrending

अलर्ट के बाबजूद भी थाने पर हमला,सरकार पर उठने लगी उंगलिया

Spread the News

जालंधर/(करनबीर सिंह) समाज सेवी कट्टरहिन्दू नेता सुभाष गोरिया ने कहा कि डर है कि प्रदेश में द्वारा काले दिन तो नही लौट आएंगे उन्होंने कहा कि तरनतारन जिले के पुलिस थाने पर हुए आरपीजी हमले के बाद एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है।4 वर्षो में पुलिस की अमर्तो पर चौथा आंतकी हमला है इससे पहले इसी वर्ष 6 मई को मोहाली में पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर आरपीजी से हमला किया गया था तो उसके आरोपी भी अभी पकड़ से बाहर है।इसके इलावा 8 नवंबर 2021 को नवाशहर में क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (सीआईए) के दफ्तर और 15 सितंबर 2018 को जालंधर के मकसूदां थाने में भी आंतकी हमला हो चुका है।गोरिया ने कहा की पंजाब में बड़े हस्तियों का गैंगस्टरों द्वारा कत्ल कर फ्रोति मांगी जा रही है।समाज सेवी और हिन्दू नेताओं उनके परिवारों को भी जान से मारने की लगातार धमकिया मिल रही है पंजाब में कानून व्यवस्था डगमगा चुकी है और लोग राष्ट्रपति राज लागू करवाने की मांग उठा रहे है।गोरिया ने कहा कि नकोदर में कपड़ा वपारी से 30 लाख की फ्रोति मांगी और फ्रोति ना मिलने पर गैंगस्टरों ने घर के चिराग को ही मिटा डाला और उनके साथ लगी सुरक्षा कर्मचारी की भी गोलिया लगने से मौत हो गई।इतना कुछ होने के बाबजूद भी पंजाब में सी एम भगवंत मान दिल्ली में जाकर भंगड़ा डाल रहे है।इस अवसर पर समाज सेवी धरमिंदर भगत,मनप्रीत सिंह,सूरज शर्मा,जीत राम सदिकी आदि भी मैजूद थे।