जालंधर।11/September लधेवाली यूनिवर्सिटी रोड पर यम्मी बाइट्स के साथ चल रहे एक निर्माण को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सामने आई तस्वीरों और शिकायतों के अनुसार, निर्माण स्थल पर पहले दीवार की आड़ में बेसमेंट तैयार किए जाने की बात सामने आई थी। अब आरोप है कि इसी निर्माण को आगे बढ़ाते हुए टीन की चादरों की आड़ में दूसरी मंजिल डालने की तैयारी की जा रही है।बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में शिकायत की गई है और एरिया इंस्पेक्टर मनीष अरोड़ा को भी बार-बार निर्माण संबंधी जानकारी दी गई। इसके बावजूद मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर शिकायतकर्ता सवाल उठा रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि निर्माण नियमों के विपरीत है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या संबंधित अधिकारियों को इस निर्माण की जानकारी नहीं है, या फिर शिकायतों के बावजूद मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है?स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके इशारे पर यह निर्माण चल रहा है? क्या किसी अधिकारी पर ऊपर से दबाव है, या फिर पूरे मामले में कोई और खेल चल रहा है?शिकायतकर्ता की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और विजिलेंस स्तर पर जांच करवाई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण की अनुमति किस आधार पर दी गई और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई।मामले को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समक्ष शिकायत रखने की तैयारी भी की जा रही है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस निर्माण की जांच कर कोई कार्रवाई करता है या मामला केवल शिकायतों और सवालों तक ही सीमित रहता है।