Breaking NEWSBreaking News PUNJABJalandharLatest newsLatest Update NewsLatest update NewsNewsPhagwara city PunjabPoliticsPostpublicPunjabSocial mediaTechnologyTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

जालंधर कालिया कॉलोनी-अमृतसर बाईपास रोड के पास 6 दुकानों का निर्माण, चालान नंबर MTP 11353 के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल

Spread the News

डीडी न्यूजपेपर। जालंधर से बड़ी खबर जालंधर में अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। मामला कालिया कॉलोनी, अमृतसर बाईपास रोड के पास का है, जहां कथित तौर पर 6 दुकानों का निर्माण किया गया है।जानकारी के मुताबिक, जब इन दुकानों का निर्माण चल रहा था, उस समय नगर निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान नंबर MTP 11353 काटा गया था। इस चालान की तारीख 1 अक्टूबर 2025 बताई जा रही है।लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर निर्माण के दौरान नगर निगम को इस मामले की जानकारी थी और चालान भी काटा गया था, तो फिर इसके बाद क्या कार्रवाई की गई?❓❓चालान कटने के बावजूद निर्माण कैसे पूरा हो गया?स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि निर्माण के दौरान कार्रवाई के नाम पर चालान काटा गया, लेकिन देखते ही देखते दुकानें बनकर तैयार हो गईं और अब कथित तौर पर वहां दुकानें खुल भी चुकी हैं।❓ऐसे में सवाल सीधे नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से है—जब 1 अक्टूबर 2025 को चालान नंबर MTP 11353 काटा गया था, तो उसके बाद निर्माण को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई?क्या संबंधित विभाग ने मौके पर दोबारा निरीक्षण किया?
क्या निर्माण को लेकर कोई नोटिस जारी किया गया?
अगर निर्माण नियमों के विपरीत था तो उसे पूरा होने से क्यों नहीं रोका गया?❓और अगर निर्माण वैध है, तो निगम द्वारा काटे गए चालान की स्थिति क्या है?❓❓जनता का सीधा सवाल ❓लोगों का कहना है कि अगर किसी निर्माण पर कार्रवाई शुरू की जाती है तो सिर्फ कागजी कार्रवाई तक मामला सीमित नहीं रहना चाहिए। चालान के बाद भी अगर निर्माण जारी रहता है और दुकानें बनकर खुल जाती हैं, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी बनती है?अब देखना यह होगा कि नगर निगम जालंधर के संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देते हैं और चालान नंबर MTP 11353 दिनांक 1 अक्टूबर 2025 के बाद क्या-क्या कार्रवाई की गई, इसका रिकॉर्ड सामने रखते हैं या नहीं।फिलहाल, कालिया कॉलोनी-अमृतसर बाईपास रोड के पास बनी इन 6 दुकानों को लेकर नगर निगम की कार्रवाई और कथित खामोशी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।अब सवाल यही है—चालान हुआ, फिर निर्माण पूरा कैसे हुआ और दुकानें खुल कैसे गईं? जालंधर में अवैध निर्माण की सारी हदें पार! इतना भ्रष्टाचार और करप्शन जालंधर करपोरेशन के अंदर ❓❓❓❓