जालंधर कैंट 11/ नवंबर के दीप नगर राम बाग के पास कनिष अग्रवाल उर्फ कन्नू से जुड़ी कॉलोनी का मामला, हलका इंचार्ज दीपक बाली की पहल के बाद हुई कार्रवाई।जालंधर कैंट के दीप नगर इलाके में राम बाग के पास कथित अवैध कॉलोनी का मामला हमारी खबर के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया था। इस खबर के बाद आज इस मामले में कार्रवाई होने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई में हलका इंचार्ज दीपक बाली की पहल भी अहम रही।कॉलोनी को लेकर उठाए गए सवालों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को जागरूक करना था, ताकि अपनी जिंदगी की जमा-पूंजी लगाकर प्लॉट खरीदने वाले लोग किसी संभावित धोखाधड़ी का शिकार न हों। समय रहते इस मामले को उठाने से सैकड़ों लोगों को लाखों रुपये का नुकसान होने से बचाने की कोशिश को काफी अहम माना जा रहा है।जालंधर को पहली बार ऐसी साफ-सुथरी और ईमानदार छवि वाले हलका इंचार्ज दीपक बाली की कार्यशैली से लोगों को उम्मीद जगी है। उनकी इस पहल की इलाके में चर्चा हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि आम नागरिकों की शिकायतों पर इसी तरह तुरंत ध्यान दिया जाता रहेगा।हमारी कलम का मकसद सिर्फ खबर छापना नहीं, बल्कि लोगों की आवाज बनना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सवाल उठाना है।