Thursday, May 7, 2026
Latest:
DharmikPunjab

Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब में जुटे सिख संगठनों के पदाधिकारी, अमृतपाल के समर्थन या विरोध पर लेंगे फैसला

Spread the News

दोआबा दस्तक न्यूजः वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की कथित धर्म प्रचार गतिविधियों के चलते पैदा हुए पंजाब के मौजूदा हालातों पर चर्चा के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पर एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में अलग अलग सिख जत्थेबंदियों, टकसालों, संप्रदायों, सिंह सभाओं के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। बैठक में पंजाब के मौजूदा हालात के संकट से सिख पंथ को बाहर निकालने पर चर्चा होगी।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। पहले इस बैठक को सभी संगठनों के प्रतिनिधियों और वर्करों के उपर ओपन रखा गया था। परंतु अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से जारी किए नए बयान में स्पष्ट है कि इस बैठक में कुछ चुनिंदा जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों को ही बातचीत के लिए व राय देने के संबंध में बुलाया गया है। बाद में शक्ति प्रदर्शन की जरूरत पड़ जाती है तो फिर किसी समय सभी जत्थेबंदियों और उनके कार्यकर्ताओं को बुलाया जा सकता है।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा है कि इस सभा में किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि शामिल नहीं होंगे। जिन जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि इस में नहीं पहुंच सकते, वह पंजाब की मौजूदा स्थिति पर अपने लिखित सुझाव श्री अकाल तख्त साहिब की ई मेल आईडी पर भी भेज सकते हैं।