PunjabBreaking NEWSJalandharLatest newsNewsPoliticsTOP STORIESTrending

अतीक अब अतीत…मेडिकल के लिए ले जाते वक्त 3 युवकों ने कनपटी में गोली मार अतीक और उसके भाई की कर दी हत्या

Spread the News

हत्या के बाद तीनों युवकों ने किया सरेंडर

Doaba News Jalandhar

जेल में बंद अतीक अहमद और उसके भाई की तीन हमलावरों ने देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों को मेडिकल के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाया जा रहा था। बड़ी बात यह है कि उस वक्त अतीक मीडिया और सुरक्षा कर्मियों से घिरा हुआ था। कुछ ही वक्त में यह सब हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग भागे तो जमीन पर खून से लथपथ अतीक और उसके भाई की लाश पड़ी थी। हाथ में हथकड़ी थी और पास में एक पिस्टल गिरा था। हत्या के बाद तीनों युवकों ने सिरेंडर कर दिया जिन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। युवकों से पूछताछ चल रही है। तीनों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य बताई जा रही है।

राजनीकित हलकों में हत्या की चर्चा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

बाबा की सरकार को कई दिनों से घेर रहे सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध सीमा लांघ गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। भारी सुरक्षा में किसी को मारा जा सकता है तो सोच सकते हैं आम जनता किस हाल में होगी। लोगों में भय है। वोट की राजनीति के लिए यह सब हो नहीं रहा बल्कि करवाया जा रहा है।