जेल में खूनी झड़प..लॉरेंस के साथी प्रिंस का जेल में कत्ल, चाकूओं से इतने वार हुए कि बचा नहीं
Doaba News Jalandhar

जेल में बैठकर आतंक फैला रहे गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के गुट से जुड़े प्रिंस तेवतिया की 14 अप्रैल की शाम किसी ने देश की सुरक्षित जेलों में से एक तिहाड़ जेल में हत्या कर दी। कुछ लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू बरसाए। गंभीर घायल होने से उसे अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन घाव के ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। प्रिंस कई आपराधिक वारदातों में शामिल था और 13 साल से लगातार अपराध की दुनिया में सरगरम था। लूटने, अवैध हथियार रखने और हत्या जैसे कई मामलों में वह शामिल था।

एक घटना से प्रिंस बन गया अपराध की दुनिया का राजा
बताया जाता है कि एक बार प्रिंस के पिता की किसी से कहासुनी हुई तो लड़ने ने उन्हें तमाचा लगा दिया। इस बात का बदला लेने की प्रिंस ने ठानी और बाप पर हाथ उठाने वाली की अर्थी ही उठा दी। इसके बाद दिल्ली में उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। जमानत लेने के लिए जाली कागज लगाए तो फिर फंस गया। कोर्ट ने जालसाजी का भी केस दर्ज करने के आदेश दिए। वारदातें करते करते एक दिन प्रिंस की गैंगस्टर लॉरेंस से मुलाकात हो गई, इसके बाद उसका रुसूख बढ़ गया।
दूल्हा बनने के लिए निकला और भाग गया
प्रिंस इनता चालाक था कि पुलिस को भी चकमा दे देता था। 2015 में उसने पैरोल की मांग की। उसने बताया कि वह शादी करना चाहता है। एक बार के लिए तीन दिन जेल से बाहर क्या आया फिर एनकाउंटर के दौरान ही 4 साल बाद पकड़ा गया। प्रिंस का दक्षिण दिल्ली में सिक्का चलता था और तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर रोहित चौधरी सहित कईयों से उसका बैर था। प्रिंस ने लॉरेंस के साथ-साथ हाशिम बाबा से भी हाथ मिला रखा था।





