PunjabBreaking NEWSJalandharLatest newsNewsPoliticsTrending

जालंधर पहुंचे कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग…मस्जिद में मुस्लमानों से मीटिंग

Spread the News

कांग्रेस ही सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी ः वड़िंग

Doaba News Jalandhar



पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने जालंधर में मुस्मान भाइचारे से मीटिंग कर उनकी समस्याएं सुनीं। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न वर्गों को भुनाने की कवायत शुरू हो गई है। इसी कड़ी में देर रात रमजान के अवसर पर कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शहर की एक मस्जिद में पहुंचे। मस्जिद में मुस्लिम समुदाय की समस्याएं सुनी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि शहर में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा हो रहा है। हालात एसे हैं कि कुछ ही जगह बची है। वडिंग ने इस समस्या की दिशा में काम करने का भरोसा दिया। कहा कि देश में कांग्रेस ही सभी धर्मों का सम्मान करने वाली है। देश में मौजूदा माहौल ठीक नहीं है। सिख धर्म में भी सिखाया जाता है कि सभी धर्मों का सम्मान करो। पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जहां पर सभी धर्मों जातियों के लोग बिना किसी भेदभाव के रहते हैं। हमें अपना भाईचारा कायम रखना है और देश को तोड़ने बांटने वाली ताकतों को हराना है।