राजपुरा-पिंजौर तक चल सकती है मेट्रो, पंजाब-हरियाणा की हां, यहां से गुजर सकती है मेट्रो
Doaba Dastak News Jalandhar

पंजाब के राजपुरा से हरियाणा के पर्यटन स्थल को कनेक्ट करने के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। इसके लिए दोनों राज्यों ने हां कर दी है। क्या रूट होगा अभी तक इस पर फाइनल नहीं हुआ है। प्रैजेक्ट सिरे चढ़ता है तो भूमी अधिग्रहण होगा और उसके बाद ही ट्रेन चलेगा। अगर एसा होता तो शिमला के लिए जाने वाले प्रयटकों के लिए रास्ता और भी सुगम हो जाएगा। क्योंकि कालका से पहले ही हेरिटेज ट्रेन शिमला-कालका का संचालन हो रहा है।
हरियाणा मास रैपिड ट्रांजिट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) के निदेशक ने सुझाव दिया कि शहीद उधम सिंह चौक (आईएसबीटी पंचकूला) से पंचकूला विस्तार तक के गलियारे को चरण-2 के बजाय चरण-1 में शामिल किया जाए। उन्होंने सेक्टर-20 पंचकूला को जोड़ने के लिए एमआरटीएस कॉरिडोर को संशोधित करने का भी सुझाव दिया। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली (ट्राइसिटी) में मेट्रो परियोजना का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। बुधवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब की ओर से आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव ने राजपुरा को कनेक्ट करने का सुझाव दिया।

इस तरह हो सकता है काम
पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को सीएमपी के संबंध में अपनी टिप्पणियां भी भेजी थीं, जिनकी जांच के बाद अंतिम सीएमपी रिपोर्ट में उचित रूप से शामिल किया गया है। चरण-1 में पड़ौल, न्यू चंडीगढ़ से सारंगपुर, चंडीगढ़ तक एमआरटीएस मार्गों को शामिल करने का सुझाव है। वहीं, मेट्रो स्टेशन को लेकर बीते दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से चंडीगढ़ और जीरकपुर से पिंजौर-कालका को जोड़ने का सुझाव दिया गया गया था।
मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ के ट्रैफिक को लेकर मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना पर विचार विमर्श हो रहा था। बुधवार को बैठक में सभी ने परियोजना को लेकर हामी भरी। प्रोजैक्ट को मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा।





