तेवर दिखाने लगी गर्मी, पारा पहुंचा 40, हीट वेव का अलर्ट जारी

0
Hot sun. Heat wave. Drought in nature. Global warming and climate change concept

दोआबा दस्तक न्यूजः हरियाणा और पंजाब में बारिश का दौर लगभग खत्म हो गया है. अब गर्मी के दौर की शुरूआत हो गई है. जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. हरियाणा में सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो वहीं पंजाब में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार अभी 12 मई फिर एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. जिसका असर 14 मई तक दिखाई दे सकता है. लेकिन मौसम के अनुसार अभी ये अनुमान नहीं लग पाया है कि ये कितना मजबूत रहने वाला है.

हीट वेव का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पंजाब के लिए तापमान में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिला अस्पतालों को हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों की देखभाल के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है. मई और जून में लू चलने की संभावना ज्यादा होती है. लुधियाना में सोमवार को तापमान  38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बाकि के जिलों में तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा हरियाणा के हिसार में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जालंधर में सोमवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. तो वहीं रात में 19 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा और एक्यूआई 143 पहुंच गया. वहीं बात अगर हिमाचल की करें तो उत्तराखंड और हिमाचल के कई जिलों में हिमपात देखा गया.