जालंधरः ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय लड़की की मौत

0
man running avoiding being hit by a train scene concept in cartoon illustration vector

दोआबा दस्तक न्यूजः सतनामपुरा में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से लड़की की मौत हो गई। रेलवे चौकी इंचार्ज गुरभेज सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब सवा आठ बजे उन्हें इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक लड़की की पहचान 14 वर्षीय बलजिंदर कौर पुत्री बलविंदर सिंह निवासी गांव दकोहा रामामंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की फगवाड़ा में अपनी मौसी के पास रहती थी। मृतक लड़की नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। आज मृतक लड़की सतनामपुरा लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि वारिसों को सूचना देने के बाद पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।