Breaking NEWSdefenceDelhiGeneralIndiaInternationalJammu KashmirLatest newsNewsPolitics

आर्मी के लिए ये स्पेशल गाड़ी बनाएगा महिंद्रा, बम चले या गोला, नहीं रुकेगा

Spread the News

120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार… 1,000 किलो की पेलोड क्षमता… मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक ग्लॉस से कवर्ड ये मॉन्स्टर ट्रक आतंकी मंसूबों को रौंदता हुआ जब आगे बढ़ेगा तो दुश्मनों के छक्के छूट जाएंगे. हम बात कर रहे हैं अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस महिंद्रा डिफेंस द्वारा तैयार किए गएMahindra ARMADO की, जिसकी डिलीवरी महिंद्रा एंड महिंद्रा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स (MDS) ने इंडियन आर्मी के लिए शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने Twitter पर दी. ये एक आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) है, जो बेमिसाल खूबियों से भरी हुई है

बता दें कि, मार्च 2021 में, रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया था. उस वक्त रक्षा मंत्रालय ने महिंद्रा डिफेंस 1,300 लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल्स (LSVs) खरीदने का ऑर्डर दिया था. इसके लिए मंत्रालय ने कंपनी से 1,056 करोड़ रुपये का करार किया था और अब इन वाहनों की शुरू हो चुकी है, जो कि भारतीय सेना को और भी सशक्त बनाएगा.

ARMADO की खूबियों की बात करें तो इसे ख़ास तौर पर प्रोटेक्टिव मोबिलिटी के लिए डिज़ाइन किया गया. ये आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) आगे, पीछे और किनारे से बम धमाकों से सुरक्षा प्रदान करता है. इसमें हथियारों, गोला-बारूद के लिए पर्याप्त भंडारण के साथ ही 400 किलोग्राम की कार्गो भार क्षमता और चार लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है.