Breaking NEWSChandigarhEntertainmentGeneralIndiaLatest newsLatest update NewsNewsPoliticsPunjabTop NewsTOP STORIES

सरकार ने ड्यूटी पर एक्सईएन से लेकर पटवारी तक को फ्री किया टोल टैक्स

Spread the News

पंजाब सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को टोल फ्री किया है. सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ, जेई, पटवारी, जिलेदार, डिप्टी कलेक्टर को अब टोल टैक्स नहीं देना होगा. ड्यूटी के दौरान इन सभी को टोल टैक्स से मुक्त किया गया है. आपको बता दें कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्स ने इस बारे में पंचकूला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के रिजनल ऑफिस को भी जानकारी है.

ड्यूटी के दौरान इन सभी को नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले सभी प्रकार के टोल टैक्स से मुक्त कर दिया है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्स ने इस बारे में हरियाणा के पंचकूला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के रिजनल ऑफिस को भी सूचित किया है। अपने पत्र में उन सभी अधिकारियों कर्मचारियों की कैटेगरी के बारे में सूचित किया है जिन्हें एग्जेंप्ट किया है।

मई माह में सीएम भगवंत मान ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था. सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाया DA की एक किश्त जारी की गई थी. सीएम मान ने 1 जुलाई 2015 से 31 दिसंबर 2015 तक 6% की दर से महंगाई भत्ते के बकाया की देय राशि को बढ़ाकर 356 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी गई थी. सीएम ने कहा था कि, हम जो कहते हैं वो करते हैं.